
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार वाहनों में वध के लिए जा रहे मवेशियों को वाहन समेत हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद रोड पर थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की चार वाहनों में भारी मात्रा में भरे मवेशी ले जाए जा रहे हैं। सूचना पाकर थाना पुलिस सक्रिय हो गई और भारी पुलिस बल के साथ कार्यवाहक थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मोहम्मदाबाद रोड पर घेराबंदी कर ली और एसकेएम इंटर कॉलेज के सामने चारों वाहनों को रोक लिया। तलाशी लेने पर थाना पुलिस ने देखा कि हर एक वाहन में कई-कई मवेशी भूसे की तरह भरे हुए थे। थाना पुलिस ने आरोपीगणों से काफी कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने कहा कि वह मवेशियों को वध करने के लिए ले जा रहे हैं, तभी चारों वाहनों व उनमें बैठे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर वाहनों को थाने में खड़ा कराया। थाना पुलिस ने बताया कि सभी वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर सभी लोगों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
