पुलिस ने मवेशी से भरी पिकअप पकड़ी, चालक व मालिका फरार.

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भैसों से भरी पिकअप को पकड़ लिया। इस दौरान चालक व मालिक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस पिकअप को थाने ले आयी।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदाबाद रोड पर पशुओं से भरी पिकअप को पकड़ लिया। पुलिस के पूछने से पहले ही चालक व मालिक मौके से भाग गये। पुलिस पिकअप को थाने ले गयी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *