पुलिस ने दविश देकर पकड़ी कच्ची शराब व लहन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आबकारी निरीक्षकों ने श्याम नगर एवं नरसिंहपुर में दविश देकर बरामद लहन को नष्ट कर दिया। इसके साथ ही कच्ची शराब भी बरामद की। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 राजेश कुमार चौबे, क्षेत्र 3 सचिन त्रिपाठी मय स्टाफ द्वारा संदिग्ध ग्राम श्यामनगर एवं नरसिंहपुर में मुखबिर की सूचना पर दविश दी। जहां से लगभग 80 किलोग्राम लहन बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। इसके साथ ही ५० लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। जिला आबकारी निरीक्षक ने बताया कि जनपद में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। किसी को भी मानव के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जायेगी। बताते हैं कि शराब को यूरिया आदि कैमिकलों से बनाया जाता है। जिसके सेवन से मनुष्य की चार-पांच साल में ही मौत हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *