
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महिला का पर्स लेकर भागे ई-रिक्शा चालक को पुलिस ने पकड़कर पीडि़ता के पति को उसका पर्स सौंपा। उसके अंदर नगदी आदि सभी चीज सुरक्षित मिली।
जानकारी के अनुसार थाना क़ादरीगेट के क्षेत्र शांति नगर निवासी विश्वनाथ सिंह की पत्नी शांति देवी अपनी पुत्रवधू की डिलवरी कराने के लिए मसेनी स्थित अस्पताल में ले गयी। जहां आपरेशन से बच्चे को जन्मा। चिकित्सक की सलाह पर वह उसकी छुट्टी कराकर ई-रिक्शा संख्या यूपी 76टी/4597 से बहू और बच्चे को लेकर घर पहुंची। शांति देवी अपनी बहू को रिक्शे से उतारकर घर के अंदर छोडऩे गयी। इस दौरान पर्स व अन्य सामान ई-रिक्शे में ही रखा था, तभी चालक ई-रिक्शा लेकर भाग गया। जब वह अपनी बहू को लेकर घर के अंदर जा रही थी, तब उसने ई-रिक्शे का नम्बर देख लिया था। बाहर आयी तो देखा कि ई-रिक्शा गायब था। इसकी सूचना कादरीगेट थाने पहुंचकर दी। महिला ने बताया कि पर्स में २० हजार की नगदी आदि सामान रखा है। पीडि़ता की शिकायत को मौजूद पुलिस कर्मियों ने गंभीरता से लिया। तुरन्त उप निरीक्षक नरेश कुमार, उप निरीक्षक कन्हैया लाल पांडे, कांस्टेबिल गौरव कुमार, प्रभारी निरीक्षक क्राइम अपराध चन्द्रिका प्रसाद ने ई-रिक्शा नम्बर व महिला द्वारा बताये गये हुलिया आदि से खोजबीन कर पकड़ लिया। उसके पास से महिला का पर्स बरामद कर लिया। महिला द्वारा बतायी गई नगदी व अन्य सामान बरामद होने पर कादरीगेट थानाध्यक्ष ने उसका पर्स नगदी उसके पति के सुपुर्द कर दिया।
फोटो
