
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पत्नी के आत्महत्या कर लेने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अभियुक्त ने गिरफ्तारी के दौरान बताया कि करीब दो माह पहले मेरी पत्नी ने मेरी वजह से आत्महत्या कर ली थी। मेरे ससुराल वालों ने मेरे खिलाफ थाना मऊदरवाजा में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके डर की वजह से मैं फरार चल रहा था। मुझे लोगों ने बताया कि तुम अपनी पत्नी को प्रताडि़त करते थे, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली है। इसलिए उसकी हत्या के लिए तुम ही जिम्मेदार हो। इसी वजह से मैं फरार हो गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बघार पुल के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना मऊदरवाजा प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार ने बताया कि धारा 306 में वांछित मोहन पुत्र रामविलास निवासी चमन नगरिया मानिकपुर थाना मऊदरवाजा को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
