
*तमंचा कारतूस व 9040 रुपये बरामद, आरोपी पर 15 मुकदमे है दर्ज
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। चोरियों की घटना में वांछित 15 हजार के इनामी को पुलिस ने तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 9040 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, स्वाट टीम प्रभारी अशोक कुमार व सर्विलांस टीम प्रभारी जगदीश भाटी की संयुक्त ने टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की घटनाओं में वांछित 15 हजार के इनामी रमेश कश्यप उर्फ प्रधान पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम चन्दौखा थाना दातागंज जनपद बदायूं को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। वहीं उसके पास से 9040 रुपये भी बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर अलग-अलग जनपदों में 15 मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
