पुलिस ने तीन जुआरियों को पकड़ा, एक फरार


कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामार कर तीन जुआरियों को पकड़ लिया। इस दौरान एक मौका पाकर फरार हो गया। तलाशी में आरोपियों के पास से 400 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक शिव कुमार यादव ने अपने हमराह सोनू कुमार, कांस्टेबिल सचिन कुमार व अभिशेक कुमार के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर अताईपुर जाने वाले रोड पर सरकारी ट्यूबवेल के पास घेराबंदी कर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान एक ने अपना नाम सादिल पुत्र मुफीद निवासी कुबेरपुर तलाशी में ११० रुपये बरामद हुए। वहीं दूसरे ने अपना नाम बाबू उर्फ तौकीर पुत्र मुफीद निवासी कुबेरपुर बताया तलाशी में उसके पास से १५० रुपये बरामद हुए। तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम राजीव पुत्र गंगाराम निवासी पितौरा बताया। तलाशी में उसके पास से 120 रुपये बरामद हुए। इस दौरान एक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *