खनन करते ट्रैक्टर व चालक को पुलिस ने पकड़ा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अवैध तरीके से किये जा रहे खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को थाने लाकर खड़ा कराया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाना पुलिस को सूचना मिली कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड पर एक गांव के निकट क्षेत्र में अवैध तरीके से मिट्टी खनन किया जा रहा है। वैसे ही थाना पुलिस के दरोगा कस्बा इंचार्ज गीतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध तरीके से खनन कर रहे ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया तथा ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने लेकर आये। ट्रैक्टर पर पुलिसिया कार्रवाई जारी थी। खबर लिखे जाने तक कहीं दिग्गज व्यक्ति ट्रैक्टर को छुड़ाने का प्रयास कर रहे थे। थाना पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर के खनन की पकड़े जाने की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दी गई थी और ट्रैक्टर पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *