फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस को शमशाबाद के ग्राम दनियापुर के पास से अवैध बालू से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली मिली। पुलिस को देखते ही चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद क्षेत्र की कटरी में कई गांवों में रात के अंधेरे में अवैध बालू खनन का काम चल रहा है। इनमें संतोषपुर, प्रहलादपुर, बेला सराय गजा, दनियापुर और चिलसरा शामिल हैं। इस अवैध कारोबार में शमशाबाद और फर्रुखाबाद के माफिया शामिल हैं। माफिया रात में ट्रैक्टर-ट्राली से बालू निकालकर लोगों को बेचते हैं। इससे सरकार और खनन विभाग को हर महीने लाखों रुपए के राजस्व की चपत लग रही है। पुलिस ने पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की गयी है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया गया है। पुलिस चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुलिस ने बालू से भरी ट्रैक्टर.ट्राली पकड़ी, चालक मौके से फरार
