पुलिस ने दो फरार वांरटियों को पकड़ा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। राजेपुर थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। जिसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान अशोक कुमार उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र श्रीपाल सिंह और नन्हें उम्र करीब 53 वर्ष पुत्र श्रीपाल के रूप में हुई है। ये दोनों डबरी थाना राजेपुर के निवासी हैं। दोनों वारंटी काफी समय से जारी वारंट के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वारंटियों के ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी थी। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। राजेपुर थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया है दोनों वारंटी को न्यायलय में पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *