आईपीएल सट्टा में दो को पुलिस ने दबोचा, लाखों की नकदी बरामद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात पुलिस ने लाखों रूपये की नकदी सहित दो आईपीएल सट्टा माफियाओं को दबोच लिया। उनके पास पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला नुनहाई निवासी गौरव वाजपेयी पुत्र अजय वाजपेयी के घर पुलिस ने दविश दी। पुलिस ने गौरव के साथ ही उसके साथी प्रदीप गुप्ता पुत्र रमेश चन्द्र गुप्ता निवासी बीबीगंज मऊदरवाजा को गिरफ्तार किया है। गौरव के पास से पुलिस को सट्टा पर्ची के साथ, 500 के 2078 नोट, 200 रूपये के 158 नोट, 100 रूपये के 265 नोट, 50 रूपये के 423 नोट, 10 रूपये के 81 नोट, 5 रूपये के चार नोट कुल फड़ से 11,19080 रूपये नकद बरामद हुए। कुल नकदी 12,03080 लाख रूपये की बरामद हुई है। कोतवाली प्रभारी जेपी शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल ने अभी कोई जानकारी देने से मना किया है। उन्होंने बताया अभी जाँच की जा रही है। वहीं पुलिस को एक नीली डायरी भी मौके पर मिली है। जिसमें २२ मार्च २०२४ से लेकर २० अप्रैल २०२४ तक आईपीएल क्रिकेट से संबंधित लेनदेन का हिसाब लिखा हुआ है। पुलिस को दो रजिस्टर भी मिले। जिसमे सट्टे की खाईबाड़ी का लेखा.जोखा अंकित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *