पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोचा, तीसरे को पीछा कर पकड़ा

गोली लगने से घायल दो बदमाशों को लोहिया में कराया गया भर्ती
एक बाइक, लूटी गयी अंगूठी व मोबाइल तथा तमंचा कारतूस बरामद
फर्रुखाबाद/कमालगंज, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को एसओजी/सर्विलांस व थाना कमालगंज पुलिस टीम द्वारा थाना कमालगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 253/2025 धारा-318(4)/309(4)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगणों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी गोलीबारी में तीनों बदमाश घायल हो गये। जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक ५ अगस्त को वादिनी नीलम राठौर पत्नी जय प्रकाश सिंह निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर (द्वितीय) थाना कमालगंज द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादिनी के पिता यदुनाथ सिंह के गले में पड़ी सोने की चेन व उंगली में सोने की अंगूठी और पिता का मोबाइल फोन धोखाधड़ी व बेईमानी से ले लिया गया था। तहरीर के आधार पर थाना कमालगंज पर मु0अ0सं0 253/2025 धारा 318(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 309(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। मुकदमा उपरोक्त के सम्बन्ध में उच्चाधिकारीगणों द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में तत्परता से कार्यवाही करते हुए दिनांक 08.08.2025 को प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मय हमराह पुलिस बल के कुतबपुर बघार भोजपुर थाना कमालगंज में गश्त व चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार तीन व्यक्ति कमालगंज की तरफ से आते हुये दिखाई दिये। रोकने की कहने पर वह बाइक भगाने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने का प्रयास करने पर मोटरसाइकिल सवार पुलिस पार्टी पर फायर करने लगे। उसी दौरान आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा फायर करने से दो व्यक्ति मौके पर घायल हो गये तथा एक व्यक्ति ने मौके से भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस द्वारा पीछा कर गिरफ्तार किया गया। उक्त तीनों व्यक्तियों से उनका नाम व पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम निगम पुत्र मलिया निवासी लकूला थाना कादरीगेट, गौरव पुत्र अनिल निवासी लालगेट थाना कादरीगेट तथा तीसरे ने अपना नाम सचिन पुत्र सुधीर निवासी गंगा नगर लालगेट थाना कादरीगेट बताया। अमुठभेड़ में घायल एवं पकड़े गये व्यक्तियों को इलाज हेतु सी0एच0सी0 कमालगंज भेजा गया। जहाँ से घायल निगम व गौरव उपरोक्त को डा0 राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। मौके से 02 देशी तमंचा 315 बोर, 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 मिस कारतूस 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 मोटर साइकिल सुपर स्प्लेण्डर हीरो आई तथा लूटा गया मोबाइल फोन, अंगूठी पीली धातु बरामद हुयी। घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के आधार पर उपरोक्त के विरूद्ध थाना कमालगंज पर मु0अ0सं0 257/2025 धारा 109 (1) बीएनएस पु0मु0 व 3/25 आम्र्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *