पुलिस ने दो चोरों को दबोचा

कन्या प्रा0वि0 से चोरी एलईडी टीवी व इन्वर्टर तथा बैटरा बरामद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही से एलईडी टीवी व बैटरा, इन्वर्टर बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।
कोतवाली फतेहगढ़ के उपनिरीक्षक शंकरानंद, कां0 सूरज, कां0 छोटेलाल ने मुखबिर की सूचना पर सेन्ट्रल जेल याकूतगंज रोड से बुढऩामऊ जाने वाले रास्ते से प्रदीप कटियार पुत्र सुभाष चन्द्र कटियार निवासी बुढऩामऊ, अंकित राठौर पुत्र राजीव राठौर निवासी बुढऩामऊ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही से एक एलईडी टीवी व इन्वर्टर तथा बैटरा बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि कन्या प्राथमिक विद्यालय बुढऩामऊ के कमरे में लगी एलईडी टीवी व इन्वर्टर तथा बैटरा चोरी किया था। इस संदर्भ में विद्यालय के प्रधानाध्यापक नानकचन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *