फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बड़ी मात्रा में पुलिस ने चोरी के मोबाइल बरामद कर पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में ले लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिहार बस्ती से पुलिस ने लगभग दो सैकड़ा मोबाइल बरामद कर एक युवक को हिरासत में ले लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है। कई घंटे चली छापामारी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली, लेकिन इस संदर्भ में कादरीगेट थानाध्यक्ष ने इस घटना की पुष्टि नहीं की।
