समृद्धि न्यूज। अमरोहा जिले में पुलिस ने बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने और एनकाउंटर की धमकी देकर वसूली करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि यूपी पुलिस का दरोगा नितिन कुमार है, जो वर्तमान में हापुड़ जिले के थाना सिंभावली में तैनात है। दरोगा नितिन कुमार ने हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के साथ मिलकर हनी ट्रैप के जरिए लोगों को फंसाने का गोरखधंधा चला रखा था। गिरोह में दरोगा के साथ दो हिस्ट्रीशीटर खालिद और दीपक, पीआरडी जवान लाखन, नवीन वर्मा और आरोपी महिला कौशर सहित कुल छह आरोपी शामिल थे। दरोगा और उसके साथियों ने युवक नईम को जबरन बंधक बनाकर गजरौला थाने के सामने एनकाउंटर और रेप केस में जेल भेजने की धमकी दी और उससे करीब सवा लाख रुपये की वसूली की थी।
अमरोहा में हनी ट्रैप गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, दरोगा निकला मास्टरमाइंड
