कोचिंग विस्फोट मामले में पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया मुकदमा

सांसद ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायलों के लिए हालचाल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कादरी गेट थाना क्षेत्र के सातनपुर मंडी के पास एक कोचिंग सेंटर में शनिवार को हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई थी और सात बच्चे घायल हुए थे। सांसद ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायलों के हालचाल लिये।
पुलिस प्रशासन के अनुसारए यह विस्फोट सेप्टिक टैंक में मीथेन गैस जमा होने के कारण हुआ था। घटना के तीसरे दिन भी घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात रहा। क्राइम सीन को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन ने घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। मृतकों के परिजनों द्वारा अभी तक कोई तहरीर न दिए जाने के कारण पुलिस ने स्वयं अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उपनिरीक्षक विशेष कुमार द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि कटियार कोल्ड स्टोरेज के सामने स्थित दो मंजिला मकान में एक माह से कोचिंग और लाइब्रेरी चल रही थी। सीवर टैंक में ज्वलनशील मीथेन गैस जमा होने से अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट की तीव्रता से कोचिंग सेंटर की दीवारें और आगे लगा टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें लगभग पांच बच्चे घायल हुए और दो युवकों की मौत हो गई। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने भी पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। कोचिंग सेंटर पर हुए इस हादसे के बाद से लगातार जांच जारी है। एटीएस सहित अन्य टीमें भी घटनास्थल का मुआयना कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *