7 वाहनों को भी किया सीज, हिदायत के बाद भी नहीं सुधरे संचालक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने हिदायत के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्यवाही की। जिसमें मानक से ज्यादा तेज आवाज में डीजे बजाने वाले 7 वाहनों को सीज कर 66 स्पीकर व 10 जरनेटर जब्त किये हैं। पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि नियम के हिसाब से ना चलने वाले डीजे संचालकों पर कार्यवाही हुई है।
बताते चलें कि शुक्रवार को बारावफात का कार्यक्रम था। पुलिस के अनुसार जिसमें तेज आवाज में डीजे बजाए जा रहे थे। जिससे आमजनमानस को समस्या हो रही थी। लिहाजा पुलिस ने कानून ना मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की। शहर कोतवाली पुलिस ने डीजे ले जा रहे 03 वाहन सीज किये, 30 स्पीकर, 04 जरनेटर, 03 मिक्सर, 10 मशीन, 2 स्टेब्लाइजर, इसके अलावा कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने 01 वाहन, 09 स्पीकर, 02 जरनेटर, 01 मिक्सर, 10 मशीन, 03 स्टेब्लाइजर, मऊदरवाजा में 03 वाहन, 27 स्पीकर, 04 जरनेटर, 03 मिक्सर, 11 मशीन, 02 स्टेब्लाइजर आदि जब्त किये। कुल मिलाकर 07 वाहन, 66 स्पीकर, 10 जरनेटर, 07 मिक्सर, 31 मशीन, 07 स्टेब्लाइजर जब्त किये गये हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय सिंह ने बताया कि नियम विरुद्ध डीजे बजाने वाले लोगों पर कार्यवाही की गयी है। डीजे जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के हिसाब से ही कार्यवाही की गयी है।ॉ
डीजे संचालकों पर चला पुलिस का हंटर, 66 स्पीकर, 10 जरनेटर जब्त
