हलिया (मिर्ज़ापुर): ड्रमंडगंज क्षेत्र में हुई भारी बारिश से शुक्रवार को नदी नाले उफान पर आ गए।ड्रमंडगंज क्षेत्र के सेवटी नदी में आई तेज बाढ़ से अमदह गांव में बने रपटा पर तीन फीट ऊपर पानी का तेज बहाव होने से पुलिस ने बैरिकेडिंग लगवाकर ग्रामीणों का आवागमन बंद कराया।सेवटी नदी के रपटा के ऊपर पानी का तेज बहाव होने की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय पुलिसकर्मियों संग अमदह गांव पहुंचे और रपटा पर बैरिकेडिंग लगवाकर ग्रामीणों का आवागमन बंद कराया। रपटा पर पानी का तेज बहाव होने से करीब चार घंटे ग्रामीणों का आवागमन बाधित रहा। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि सेवटी नदी के अमदह गांव स्थित रपटा पर पानी का तेज बहाव होने से ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए बैरिकेडिंग लगवाकर आवागमन बंद कराया गया। बाढ़ की स्थिति सामान्य होने पर शाम को ग्रामीणों आवागमन शुरू करा दिया गया। वहीं बबुरा रघुनाथ सिंह गांव के मछेहुआ नाला में आई बाढ़ से ग्रामीणों का दोपहर तक आवागमन ठप रहा। क्षेत्र में हुई बारिश से सड़कों पर जलजमाव होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कि।
