नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। खंड विकास कार्यालय कमालगंज के बाहर रखा कबाड़ तथा अन्य सामान चोरी हो गया। जिसकी शिकायत बीडीओ ने पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
जानकारी के अनुसार खंड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि हमारे ब्लॉक के पीछे बने हुए रूम में कबाड़ का सामान कुर्सी, टेबिल बेकार हुए पंखे व अन्य सामान आदि रखा रहता है। जिसको कुछ अराजकतत्वों के द्वारा चोरी किया जा रहा था। एकाएक किसी ब्लाक कर्मचारियों की उस पर नजर पड़ गई। ब्लॉक कर्मचारी के चिल्लाने पर चोरी कर रहे लोग भाग गये। जिसमें कुछ कुर्सियां चुराने में चोर कामयाब रहे। प्रत्यक्षदर्शी कर्मचारियों ने बताया कि दो चोर थे जो की एक तरफ से सामान दूसरी तरफ पीछे बाउंड्री से फेंक रहे थे, लेकिन मौके पर पहुंचने के कारण ज्यादा सामान चोरी नहीं हो सका। खंड विकास अधिकारी ने पुलिस को बताया कि यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी अराजकतत्वों के द्वारा चोरी कर लिए गए। खंड विकास कार्यालय परिसर में रखे फ्रीजर की नल की टोंटियां भी गायब हो गईं। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष राजेश राय ने जांच पड़ताल की तथा दो कबाड़ा बीनने वाले लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
खंड विकास परिसर से कबाड़ की चोरी के मामले में पुलिस ने की जांच
