गुरसहायगंज में नहीं थम रहा चोरी की वारदातों का सिलसिला, पुलिस बेपरवाह

 शातिर चोरों के निशाने पर नगर गुरसहायगंज,पुलिस सुस्त।
ताजा मामला गुरसहायगंज कोतवाली के मोहल्ला दिलशाद नगर निवासी रामऔतार गुप्ता के घर का।

विगत दिनों में भी चोरी की दो वारदातों का अभी तक पुलिस नहीं कर सकी खुलासा।
अंशू पंडित
गुरसहायगंज,कन्नौज: जिले का गुरसहायगंज नगर का मामला हो या फिर क्षेत्र का, इस समय शातिर चोरों की निगाहें वारदातों को अंजाम देने में लगी हैं। खास बात यह है, कि विगत दिनों में जहां तीन चोरियों की वारदातों का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है, वहीं बीती रात एक बार फिर दुस्साहसी चोरों ने चोरी की एक और बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी।
बताते चलें कि, कन्नौज के कस्वा गुरसहायगंज के मोहल्ला दिलशाद नगर निवासी रामऔतार गुप्ता शुक्रवार को अपने परिवार के साथ महाकुंभ स्नान को इलाहाबाद गये हुये थे।
रविवार को जब मोहित अपने परिजनों के साथ वापस घर लौटे तो हड़कंप मचा गया। घर के मुख्य गेट का ताला खुला हुआ था! घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले टूटे हुये थे, सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की बड़ी वारदात को शातिर चोरों ने अंजाम दिया था।
मोहित ने बताया कि, चोरों ने घर पर मौजूद नकदी और ज्वैलरी पर हांथ साफ कर दिया है। करीब 50 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना 112 नंबर पर काल करते पुलिस कंट्रोल रूम को पीड़ित मोहित के द्वारा दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दो थी। सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस खंगाल रही है। थाना पुलिस के मुताबिक जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जायेगा। बताते चलें कि इससे पहले भी नगर क्षेत्र के दो अन्य लोगों के यहां शातिर चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं, जिन घटनाओं का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। इनमें आजाद नगर निवासी रीना गुप्ता पत्नी स्व.अनिल गुप्ता और जब अपनी बेटी के घर बीती 3 फरवरी को गई थीं, तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। दो लाख तीस हजार रुपये चोरी की घटना में बात पीड़ित ने बताई थी। इसके अलावा सुभाष नगर में भी सावित्री देवी के घर भी 6 दिन पहले चोरो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। सावित्री देवी जा अपने मायके गईं थीं, तब चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। परिजनों के मुताबिक इस घटना में 50 हजार रुपए के जेवरात और 15 हजार रुपए की नकदी चोरी हुई थी। इसी प्रकार बीती 6 जनवरी को जी टी रोड गुरसहायगंज निवासी निसार पुत्र मरहूम गफूर के यहां भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इनके यहां भी शातिर चोरों ने हजारों की नकदी और जेवरात पार कर दिये थे।
लगातार घट रही चोरी की वारदातों के बाद भी किसी भी घटना का खुलासा पुलिस द्वारा अभी तक ना किये जाने से लोगों को अब अपनी गृहस्थी असुरक्षित नजर आने लगी है। पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं। पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण स्थानीय लोगों में अब आक्रोश नजर आ रहा है। पीड़ित लोग जिले के एसपी विनोद कुमार से घटनाओं के खुलासे को लेकर मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *