पुलिस ने कस्बे में चलाया चेकिंग अभियान

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में थाना पुलिस ने कस्बे के चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों के कागजात चेक किये गये। साथ ही हेलमेट न लगाने वालों को हिदायत देकर छोड़ा गया। पुलिस ने तीन सवारी बैठाकर चलने वालों की भी खबर ली।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज स्थित चौराहे पर उच्च अधिकारियों के निर्देशन में थाने के दरोगा जगराम सिंह ने पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। थाना पुलिस ने दो पहिया वाहन चालकों की तलाशी ली। इस दौरान कागज न लेकर चलने वालों की खबर ली गयी। साथ ही हेलमेट न लगाकर बाइक चलाने वालों को सख्त चेतावनी दी गयी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे, दरोगा जगराम सिंह, कांस्टेबिल हर्षित चौहान, कांस्टेबिल किरण पाल सिंह, सुधांशु चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *