नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कानून व्यवस्था स्वस्थ दुरुस्त रखने के लिए कस्बा इंचार्ज ने पुलिस के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहनों की तलाशी ली। कस्बा नवाबगंज स्थित चौराहे पर कस्बा इंचार्ज मोहम्मद अकरम ने अपने साथी दरोगाओं के साथ चलाया सघन चेकिंग अभियान चलाया। वहीं संदिग्ध व्यक्ति कार को चौराहे पर छोडक़र चले गये। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। वहीं कई वाहनों के हैंडल लॉक न लगे होने के कारण बाइकों के चालान किये गये। वहीं चौराहे पर दोनों तरफ शराब की दुकानों के देखते हुए भारी भीड़ तथा बाहर दुकानदार ग्राहकों को अपनी-अपनी दुकानों में शराब पिलाते हैं। यह जानकारी जब कस्बा इंचार्ज दरोगा मोहम्मद अकरम को हुई तो उन्होंने संदिग्ध दुकानों की भी तलाशी ली और वहां मौजूद संदिग्ध लोगों को हिदायत दी की दुकानों में अंदर शराब न पिलाई जाए और शराब की दुकान के समय खुलने के पहले कोई भी दुकानदार शराब ना बेचे नहीं तो दंडात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज मोहम्मद अकरमस दरोगा गिरीश चंद्र, दरोगा हेमंत कुमार मौजूद रहे।
