फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से मोहर्रम का त्योहार सम्पन्न हुआ। इस दौरान ताजियों के जुलूस के साथ बराबर पुलिस चलती रही और गतिविधि पर अपनी नजर बनाये रही।
जानकारी के अनुसार बुधवार को १०वीं मोहर्रम पर जगह-जगह से ताजिये उठाये गये। जिसमें शहर क्षेत्र से छोटा बंगशपुरा, अंगूरीबाग, लालगेट और मदारबाड़ी से चार मातमी ताजिए और अलम उठे। चौक पर पहुंचकर चारों ताजियों व आलम ने एक मातमी जुलूस का रूप ले लिया। जुलूस में सरकार के निर्देशों का असर देखने को मिला। खूनी मातम में चाकू, छुरियां, तलवार नहीं चलाए गए। जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से ड्रोन कैमरे से पुलिस ने निगरानी की। वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। कुल मिलाकर जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से मोहर्रम का त्योहार मनाया गया और देश में अमन चैन की दुआ की गयी।
मोहर्रम के जुलूसों में पुलिस की रही चाक चौबंद व्यवस्था
