पूरनपुर। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देश पर जनपद में अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 14 सितंबर 2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना पूरनपुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान *सोनू उर्फ रईस, पुत्र नत्थू उर्फ नजीर अहमद, निवासी मोहल्ला कुरैशियान, लाइन पार साहूकारा, थाना पूरनपुर* और *मुन्ना, पुत्र कलुआ, निवासी ग्राम डगा, थाना माधोटांडा, वर्तमान पता मोहल्ला लाइन पार साहूकारा, थाना पूरनपुर* के रूप में हुई। दोनों को रविवार तड़के 02:01 बजे ग्राम सुआबोझ की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर आम की बगिया के सामने से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त सोनू उर्फ रईस के कब्जे से *एक अवैध तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस (315 बोर), चार छुरे, एक कुल्हाड़ी, एक तराजू मय दो लोहे के बाट, कुछ काले रंग की प्लास्टिक की पन्नियां, एक लकड़ी का गुटका और तीन प्लास्टिक की रस्सियां* बरामद कीं। इस दौरान तीन अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
बरामद सामान के आधार पर अभियुक्त सोनू उर्फ रईस के खिलाफ थाना हाजा में *मु.अ.सं. 566/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और फरार अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
