पुलिस ने मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय बदमाश को दबोचा

 गोली से घायल बदमाश को सीएचसी में कराया गया भर्ती
बीते दिन कायमगंज में व्यापारी के जेब काटकर उड़ाये थे ५० हजार
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय अपराधी सिकंदर को दबोच लिया। हालांकि इस दौरान अपराधी के पैर में गोली लग गयी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा, कस्बा चौकी इन्चार्ज नागेन्द्र सिंह, कांस्टेबिल विजय गुर्जर, कांस्टेबिल सचिन कुमार, कांस्टेबिल विनीत कुमार ने अपराधियों के विरुद्ध धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। रात में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पितौरा से नरसिंहपुर मार्ग पर बंबा के पास बाइक सवार दो संदिग्ध तेजी से जाते दिखे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने भागने की कोशिश की और पीछा करने पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सिकंदर निवासी करहल जनपद मैनपुरी बताया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं दूसरा अपराधी भगाने में सफल रहा। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अंतर्जनपदीय अपराधी है। जिस पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह कायमगंज में 50 हजार की चोरी की वारदात में भी वांछित है। पुलिस ने मौके से एक बाइक, 6 हजार रुपये, तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अपराधी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

तम्बाकू व्यापारी की जेब काटकर उड़ाए थे 50 हजार

कायमगंज। पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े गये अपराधी के संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि यह वही शातिर बदमाश है जिसने बीते दिनों सधवाड़ा निवासी तम्बाकू व्यापारी राजकुमार अग्रवाल उर्फ रज्जू की जेब काटकर ५० हजार रुपये उड़ाये थे। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *