फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे २५ हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार थाना कायमगंज पुलिस द्वारा शनिवार को मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय की विवेचना मु0अ0सं0 49/25 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना कम्पिल से सम्बन्धित 25000 हजार के वांछित इनामिया गैंगेस्टर अभियुक्त विजय प्रताप उर्फ करूउपरोक्त को 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 245/25 धारा 3/25ए एक्ट बनाम विजय प्रताप उर्फ करू उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ थाना कम्पिल पर करीब १४ मुकदमे पंजीकृत हैं।
पुलिस ने 25 हजार के ईनामी बदमाश को दबोचा
