थानेदार साहब मेरा ब्याह करा दो, नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थानेदार साहब मेरा ब्याह करा दो, नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। युवती की ऐसी बातों को सुनकर पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक युवती थाने में ही बैठी थी।
जनपद एटा की कोतवाली सदर के गांव नरौरी निवासी खुशबू पुत्री राजू कश्यप जो कि अपने ननिहाल नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर में रह रही थी, तभी उसका प्रेम प्रसंग सादिकपुर निवासी गुलशन पुत्र रामनाथ कश्यप के साथ हो गया। जिसकी जानकारी ननिहाल पक्ष तथा युवती के परिजनों को हुई, तो वह बीते दिन युवती को अपने साथ अपने घर ले गये, तभी मौका पाकर रास्ते से युवती किसी तरह निकल आई और नवाबगंज थाने पहुंची और थानाध्यक्ष से गुलशन पुत्र रामनाथ कश्यप से शादी कराने की बात कहने लगी। उसने यहां तक कह दिया कि या तो उसकी शादी करा दो, नहीं तो वह आत्महत्या कर लेगी। जिस पर पुलिस ने उससे पूछताछ कर उनके परिजनों को सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक परिजन थाने नहीं पहुंचे थे और युवती थाने में ही बैठी थी। थाना पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र कुछ कम है। इसलिए वह शादी नहीं करा सकते हैं। परिजनों को सूचना दी गई है। जब वह आएंगे, तो उनके सामने मामला रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *