कमालगंज, समृद्धि न्यूज। प्रतिबंधित चाइनीज मांझा को लेकर सीओ ने पतंग विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी की और चायनीज मांझा न बेचने की चेतावनी दी।
नगर में सोमवार को चाइनीज मांझे को लेकर थाना अध्यक्ष के साथ क्षेत्राधिकारी मय पुलिसकर्मियों के साथ नगर की पतंग विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी की और चायनीज मांझा ना बेचने की चेतावनी दी। छापेमारी में किसी भी दुकान पर चायनीज मांझा बरामद नहीं हुआ। वहीं नगर के पतंग दुकानदारो में हडक़ंप मच गया। नाम न छापने की शर्त पर नगर की कुछ लोगों ने बताया की कमालगंज नगर में कई दुकानदार चोरी चुपके चाइनीज मांझा बेचते हैं। वहीं नगर के निवासियों में चीनी मांझा को लेकर भय व्याप्त है कि उनके बच्चे छत पर धूप में जाते हैं। कहीं चाइनीज मांझा से कोई हादसा ना हो जाए। अभी जनपद शाहजहांपुर में एक पुलिसकर्मी के साथ चाइनीज मांझा से ही हादसा हो गया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी। जो कि कई दिन अखबारों की सुर्खियां एवं सोशल मीडिया पर चला रहा था।
चायनीज मांझा को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दुकानों पर की छापेमारी
