शाहजहाँपुर, समृद्धि न्यूज। शाहजहांपुर पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला है। एक बीमारी व्यक्ति को पुलिस कर्मियों ने अपना रक्त देकर नया जीवन दिया।
जानकारी के मुताबिक, शहर निवासी स्वाति पुत्री ओमप्रकाश सक्सेना अपने बीमार पिता के उपचार हेतु रक्त की तत्काल आवश्यकता को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। उनकी व्यथा सुनते ही पुलिस अधीक्षक ने तुरंत मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए तीन पुलिसकर्मियों को रक्तदान करने का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही पुलिसकर्मी तत्परता दिखाते हुए रक्तदान के लिए आगे आए और आवश्यक 03 यूनिट रक्त उपलब्ध कराया। जिससे मरीज का उपचार संभव हो सका। स्वाति ने भावुक होकर पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि आज मेरे पिता को नया जीवन देने में पुलिस की संवेदनशीलता और मदद अमूल्य रही। यह पहल न सिर्फ पुलिस के मानवीय चेहरे को उजागर करती है, बल्कि समाज को रक्तदान-महादान का संदेश भी देती है।
पुलिस कर्मियों ने रक्तदान कर बीमारी व्यक्ति को दिया नया जीवन
