Headlines

बदायूं से नियुक्त पत्र लेकर लखनऊ जा रहे पुलिस कर्मियों कार ट्रक से भिड़ी, 6 घायल  

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बदायूं से नियुक्त पत्र लेकर लखनऊ जा रहे पुलिस कर्मियों कार ट्रक से भिड़ गई। जिसमें बोलेरो चालक सहित छ पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में सभी घायल पुलिस कर्मियों को निजी वाहन से लोहिया में भर्ती कराया गया।

जानकारी क़े मुताबिक,   जनपद बदायूं से 6 पुलिस कर्मी नियुक्ति पत्र लेकर लखनऊ जा रहे थे, थाना कमालगंज क्षेत्र के खुदागंज के पास ओवरटेक करने के दौरान ट्रक से बोलेरो की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी। टक्कर लगने से बुलेरो सवार मंयक, बॉबी, सोनू,प्रदीप, प्रवेंद्र जितेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल लोहिया में घायलों को भर्ती कर EMO डॉ प्रवीण कुमार ने उपचार शुरू कर दिया। EMO डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी को बोन फ्रैक्चर हुआ है।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह सहित अन्य आलाधिकारी तत्काल जिला अस्पताल लोहिया पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने घायल पुलिस कर्मियों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। घायलों के अस्पताल में आने के डेढ़ घंटे बाद आर्थो सर्जन व एक्सरे टेक्निशन पहुंचे। पुलिस अधिकारी के द्वारा ज्वाइंट डायरेक्ट स्वास्थ्य को अवगत कराया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदायूं से नियुक्ति पत्र लेकर लखनऊ जा रहा पुलिस एक पुलिस वाहन हादसे का शिकार हुआ है। सभी घायलों को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *