पुलिस ने छापा मारकर पकड़ी 700 लीटर लहन, एक गिरफ्तार

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में बरामद नष्ट कर दिया तथा एक युवक को कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद व आबकारी निरीक्षक ने मय फोर्स के साथ ग्राम तकीपुर थाना मोहम्मदाबाद में दविश देकर 24 पिपिया सहित करीब 700 किलो लहन बरामद कर नष्ट किया और अनिल पुत्र सूरज निवासी तकीपुर थाना मोहम्मदाबाद के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर की। पुलिस केे छापा मारने की भनक लगते की ही लोग मौके से फरार हो गये। पुलिस का कहना है कि कच्ची शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कच्ची शराब बनाने वाले कारोबारियों को शराब की बिक्री नहीं करने दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *