पुलिस ने लकूला में छापा मारकर पकड़ी कच्ची शराब व लहन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आबकारी निरीक्षक आनन्द कुमार, राजेश कुमार चौबे व सचिन त्रिपाठी ने मय स्टाफ के साथ तथा थाना कादरीगेट की पुलिस ने संयुक्त रुप से लकूला गिहार बस्ती में दविश देकर भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक व कादरीगेट पुलिस ने संयुक्त रुप से गिहार बस्ती लकूला में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने ४५ लीटर कच्ची शराब तथा ३०० किलोग्राम लहन बरामद की। जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया। मौके से पुलिस ने करन सिंह पुत्र राम सिंह निवासी मदारवाड़ी, सानू पुत्र कल्लू निवासी बजरिया थाना मऊदरवाजा तथा राजेंद्र पुत्र रामदास निवासी खानपुर थाना कादरीगेट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि छापामार अभियान जारी रहेगा। —————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *