पुलिस ने रिमाण्ड में लेकर चोरों की निशानेदही से छह बाइकें और की बरामद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिनों अन्तर्जनपदीय बाइक चोर गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया था। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दस बाइकें बरामद हुई थी। पुलिस ने आरोपियों को रिमाण्ड में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों की निशानदेही से 6 बाइकें व एक स्कूटी बरामद हुई।
29 अगस्त को मऊदरवाजा थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह, निरीक्षक रमेश कुमार, उपनिरीक्षक किरन पाल सागर, उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह ने मुखबिर की सूचना पर दो संदिग्ध बाइकों को रोंक लिया। जिस पर चार लोग सवार थे। जानकारी करने पर पता चला कि बाइक सवार चारों युवक अन्तर्जनपदीय बाइक चोर गैंग के सदस्य थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम दुर्विजय सिंह पुत्र रामनाथ निवासी नयगवां थाना शमशाबाद, महेश पुत्र रामकिशोर निवासी भनऊ थाना बिछुवां जनपद मैनपुरी, चन्द्रशेखर पुत्र फूलन सिंह निवसी ग्राम निजामपुर थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद, भूदेव पुत्र सेवाराम निवासी ग्राम बोथरी थाना अरांव जनपद फिरोजाबाद बताया था। जिनके कब्जे से दस बाइकें बरामद हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने विवेचना के क्रम में ५ सितम्बर को आरोपियों को २४ घंटे के लिए अन्य बाइकों की जानकारी के लिए रिमाण्ड पर लिया था। जिसमें दो टीमों का गठन किया गया था। पहली टीम में प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार सिंह व उपनिरीक्षक अमित कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह व उनकी टीम तथा दूसरी टीम में निरीक्षक क्राइम रमेश कुमार, उपनिरीक्षक किरन पाल सागर व उनकी टीम शामिल थी। पुलिस की पहली टीम ने जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव में हाइवें के पास खंडहर पड़े किसान सेवा केंद्र अरम सराय के कमरे में छिपी चार बाइकें बरामद हुई। वहीं दूसरी टीम ने थाना नवाबगंज के क्षेत्र बबना से पखना की तरफ जाने वाले मार्ग से दुल्लामई तिराहे के पास बंद पड़े भ_े से दो बाइकें व एक स्कूटी तथा एक बाइक चैसिस बरामद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *