फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने गुम हुए बालक को एक घंटे में बरामद उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार रविवार को फतेहगढ़ स्टेशन निवासी पंकज भारद्वाज का पुत्र अनमोल भारद्वाज पिता के डांटने पर घर से गुस्सा होकर निकल गया और फतेहगढ़ कचहरी तिराहे पर जा पहुंचा। पिता ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तुरंत सक्रिय हो गयी और तत्परता दिखाते हुए बालक को कचहरी तिराहे से बरामद कर लिया। नाम, पता पूछने पर बालक ने अपना नाम अनमोल भारद्वाज तथा पिता का नाम पंकज भारद्वाज बताया। उसने पुलिस को बताया कि उसने घर में रखी माला तोड़ दी थी। जिस पर पिता ने उसे डांट दिया। इसी बात पर वह गुस्सा होकर घर से निकल आया था। फिलहाल पुलिस ने बालक को उसके माता पिता के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने गुम हुए बालक को एक घंटे में किया बरामद
