पुलिस ने दो घंटे में बरामद की चोरी गयी बाइक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने तत्परता का परिचय देते हुए चोरी गयी बाइक को महज दो घंटे के अंदर बरामद कर लिया। इससे पीडि़त ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद निवासी वीरेंद्र शाक्य सोमवार सुबह थाना मऊदरवाजा क्षेत्र अंतर्गत मंडी अर्रा पहाड़पुर में सब्जी बेचने आया था। इसी दौरान करीब ७:०० बजे उसकी बाइक मंडी से चोरी हो गयी। वीरेंद्र शाक्य ने तत्काल इसकी सूचना बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार को दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज नितिन कुमार ने अपनी टीम के साथ मोटरसाइकिल की खोजबीन शुरू कर दी। गहन तलाशी के बाद पुलिस टीम को चोरी हुई मोटरसाइकिल रेलवे क्रॉसिंग के निकट झाडिय़ों में खड़ी मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया। मोटरसाइकिल बरामद होने पर वीरेंद्र शाक्य ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। चौकी इंचार्ज नितिन कुमार के साथ कॉन्स्टेबिल सौरभ चौधरी, कॉन्स्टेबिल विनीत चौधरी, नरेश शामिल थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर नागरिकों ने चौकी इंचार्ज की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *