शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे के आधा दर्जन विद्यालयों को पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया। जिसमें आरपी डिग्री, आरपी इंटर, स्वराज वीर, सोनी पारिया, दुर्गा शिक्षा संस्थान एवं गंगा देवी इंटर कॉलेज शामिल है। प्रथम पाली के लिए सुबह 8 बजे से परीक्षा केंद्रों पर एंट्री शुरू हो गयी थी। सघन चेकिंग के बाद ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिला।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर तो रही, साथ ही साथ सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर रखा था। परीक्षार्थियों के सामने ही कॉपी सील पैक की गई। मध्य प्रदेश से पेपर देने आए छात्रों ने बताया कि रास्ते में तकलीफ जरूर हुई, परंतु पेपर अच्छा हुआ, इसकी खुशी थी। वहीं कमालगंज निवासी राहुल शाक्य ने बताया कि योगी सरकार में अब पेपर लीक होने का डर नहीं होता, परीक्षायें सकुशल सम्पन्न हो रही है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रविन्द्र नाथ राय व थानाध्यक्ष राजेश राय सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर बनाये रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *