पुलिस ने लोहिया गेट के बाहर रखी बेवा की दुकान को हटवाया

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने लोहिया अस्पताल के गेट पर चाय आदि की दुकान चलाने वाली महिला की दुकान को हटवा दिया। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके साथ अभद्रता की
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लोहिया अस्पताल परिसर में मुख्य गेट के बाद बेबा महिला रुबी कई वर्षों से चाय आदि की दुकान चला रही थी। आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि महिला उक्त दुकान अतिक्रमण कर चला रही है। जिस पर गुरुवार को पहुंची पुलिस ने उसकी दुकान को हटवा दिया। बताते चलें कि पुलिस कई घंटे तक दुकान हटवाने में लगी रही। वहीं पीडि़त महिला का आरोप है कि वह दुकान से अपना खर्चा चलाती थी तथा बच्चों का पोलन पोषण करती थी। जिसे आज पुलिस ने हटवा दिया। अब वह अपने बच्चों का पापलन पोषण कैसे करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *