कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने गुरुवार को मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझोला निवासी माधुरी देवी पत्नी मूलचंद ने अपने घर से मोबाइल चोरी होने की शिकायत कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मु0अ0स0-324/25 धारा-305 बीएनएस मे मुकदमा पंजीकृत कर किया गया। जिसको लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन द्विवेदी, कस्बा चौकी इन्चार्ज सोमवीर सिंह, कांस्टेबिल विजय गूर्जर, कांस्टेबिल सचिन कुमार, कांस्टेबिल धर्मेन्द्र ने मुखबिर की सूचना पर नगर के बस स्टैण्ड से अभियुक्त दिलीप उम्र 22 वर्षीय पुत्र मुकेश निवासी अकराबाद थाना कम्पिल को गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में उसने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया और उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
