ट्रांसफार्मर तेल चोरी में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के मामले में फरार चल रहे वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना मेरापुर के उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने अपने हमराहियों के साथ अपराधियों की धरपकड़ अभियान चला रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर मनोहर नगर तिराहे से ट्रांसफार्मर से तेल चोरी में वांछित चले रहे नेकसे उर्फ खड़बड़ पुत्र झब्बू निवासी हिरनखुदा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि २० दिन पहले मैंने व मेरे भाई प्रेम सिंह और सुधीर उर्फ पंडित पुत्र राजनारायन मिश्रा निवासी ग्राम पिलखना ने मिलकर राजकिशोर पुत्र रामवीर निवासी हिरनखुदा के ट्यूबेल पर लगे ट्रांसफार्मर से ४५ लीटर तेल चोरी किया था। जिसे हम लोगों ने आपस में बांट लिया था। तेल डीजल में मिलाकर हम लोग टै्रक्टर में डालकर चलाते थे। पुलिस ने बचे पांच लीटर तेल बरामद कर लिया। आरोपी पर पांच मुकदमे पहले से ही मेरापुर थाने में दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *