नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बहराइच मूर्ति विसर्जन घटना को लेकर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने पैदल मार्च किया तथा जनता से शांति बनाये रखने की अपील की।
कस्बा नवाबगंज में थाना अध्यक्ष बलराज भाटी ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल मार्च किया। वहीं संदिग्ध लोगों को चेतावनी दी और कस्बे के मंदिर, मस्जिद पर पहुंचकर संभ्रांत व्यक्तियों को आपसी भाईचारा तथा प्रेम व सौहार्द बनाये रखने की अपील की। वहीं कस्बे की मस्जिद तथा मोहल्ला नयागनीपुर की मस्जिद की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी और लोगों से आपसी सौहार्द के साथ रहने की अपील की। पूरे कस्बे में तथा आसपास के कई गांव में थाना पुलिस ने पैदल मार्च किया। इस मौके पर थाने के एसएसआई रामसिंह, मंझना क्षेत्र के इंचार्ज दरोगा इंद्रजीत सिंह, बबना चौकी इंचार्ज योगेश श्रीवास्तव, कांस्टेबिल सौरभ शर्मा, नीरज कुमार, नंदलाल, गणेश शंकर, अरविंद कुमार, महिला कांस्टेबिल पिंकी कुमारी सहित सहित थाने का समस्त पुलिस बल, हेड कांस्टेबिल वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
बहराइच घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने किया पैदल मार्च
