दंपति के घर चोरी, पुलिस ने माना संदिग्ध

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। चोरों ने ग्राम हरसिंहपुर में राजेश पुत्र अलवर के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताते चलें कि घर के लोग नीचे लेटे हुए थे, जबकि उपरी मंजिल पर कोई नहीं था। चोर दीवाल के सहारे छत पर चढ़ गए और ऊपर रखा हुआ सामान जिसमें सोने की जंजीर, झाले, कमरबंद आदि चोर चुरा ले गए। जिसकी जानकारी परिजनों द्वारा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसी समय रात में ही मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की, लेकिन सब कुछ संदेह के घेरे में नजर आया। पूछताछ करने पर पता लगा कि राजेश के माता-पिता तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे। घर में लडक़ा व बहुयें थीं और चोरी होने के सुराग भी दिखाई नहीं दिए। पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, लेकिन फिर भी जांच के बाद परते खुल जाएंगी और सच्चाई सामने आते देर नहीं लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *