गश्त करती रही पुलिस, चोरों ने तीन दुकानों से उड़ाया लाखों का माल

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। अमृतपुर थाना क्षेत्र की पुलिस रात भर गश्त का ढोल पीटती रही और चोर आराम से तीन दुकानों के ताले तोड़ते रहे। कस्बा गुर्जरपुर पमारान में दुकानों को निशाना बनाकर लाखों का माल और नकदी चोरी कर ली गई। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो ताले टूटे पड़े थे और अंदर का सामान गायब था। चोर श्याम सिंह की दुकान से 85 हजार की कोरा जिन की पेटी, सोने की अंगूठी और 3000 की नकदी ले गए, मुनेंद्र की मोबाइल दुकान से 5400 की नकदी और 25 मोबाइल हैंडसेट चुरा ले गये। नंदराम की दुकान से चोर 30 नए, 25-30 पुराने मोबाइल और 1200 की नगदी चोरी कर ले गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हर बार की तरह वहीं रटारटाया बयान जल्द पकड़ेंगे चोर, दोहराया गया, लेकिन व्यापारी अब थाने की इन खोखली घोषणाओं से ऊब चुके हैं। वहीं दुकानदारों ने साफ कहा कि पुलिस या तो गश्त की खानापूर्ति कर रही है या चोरों से मिली हुई है। चोर रात में लूटते हैं और पुलिस दिन में सफाई देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *