लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। लोकसभा चुनाव को शान्तिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन अब सतर्क नजर आ रहा है। जिला अधिकारी बी0के0 सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर थाना पुलिस के 6 युवकों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी राजू पुत्र अशोक, कमलेश पुत्र रामसेवक निवासी कुबेरपुर कुडऱा, छविराम पुत्र वीरेंद्र निवासी किराचन, मदनपाल पुत्र आसाराम निवासी खाखिन, अखिलेश पुत्र गुरबख्श निवासी फखरपुर, देवेंद्र पुत्र जगन्नाथ निवासी माखन नगला के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की संसुति की गई है। वहीं थाना अध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया है कि क्षेत्र के रणधीर पुत्र रामपाल निवासी आशा की मड़ैया, रामकुमार पुत्र वीरपाल निवासी करनपुर दत्त, संजय पुत्र सीताराम, अंकुर पुत्र संगे, मुकेश पुत्र उड़ान, हरनाथ पुत्र छोटेलाल निवासी भगवानपुर, बबलू पुत्र राजपाल, अरविंद पुत्र जागेश्वर, के विरोध मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं थाना अध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया है कि अभी जो अपराधी क्षेत्र में सक्रिय बने हुए हैं उनके विरुद्ध भी कार्यवाही चल रही है जल्द ही गुंडा बामिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *