पुलिस लिखी कार ने हाईवे पर गौवंशों को कुचला, दर्दनाक मौत

शाहजहांपुर , समृद्धि न्यूज। नशे में धुत पुलिस विभाग में बताने वाले युवक की गाड़ी से हाईवे किनारे बैठे तीन गौवंश को कुचल दिया। जिससे तीनों गौवंश की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। गौवंश की मौत के बाद गौरक्षक संघ के कार्यकर्ता थाने पहुंचे जहां क्राइम इंस्पेक्टर के अभद्र व्यवहार करने पर गुस्साए गौरक्षकों ने प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा के नेतृत्व में हाईवे जाम कर दिया।
शनिवार रात लगभग 10 बजे कटरा जलालाबाद हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब श्री बलबंत सिंह इंटर कॉलेज के पास एक पुलिस लिखी वैगनआर कार तेज रफ्तार की टक्कर से हाईवे किनारे बैठे तीन गौवंश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद एक युवक भाग गया। दूसरे को भीड़ ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर राष्ट्रीय गौरक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पं. अजीत शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गौवंश को मृतक अवस्था में देखकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं के साथ गौवंश का पीएम कराने के लिए थाने पहुंचे जहां क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह से नोक झोंक होने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि जिस कार से हादसा हुआ, उसमें सवार राहुल पुलिस विभाग में अपनी सेवा दे रहा है, जो नशे की हालत में था। लगभग आधा घंटा हाईवे जाम होने से वाहनों की लंबी लाइने लग गई। तब क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल मौके पर पहुंचे और गौरक्षकों से वार्ता की और पुलिस के रवैये को लेकर माफी मांगी व आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया। तब गौरक्षकों ने हाईवे पर लगा जाम खोला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *