अचानक लगी आग से जला गरीब का आशियाना

हजारों का नुकसान, सूचना तहसील प्रशासन को दी
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलगंज निवासी अनुजा पत्नी कन्हैया के घर उस वक्त आग लग गई जब घर परिवार के लोग खेतों में काम करने के लिए गए हुए थे। अचानक आग लगने से घर का छप्पर धू-धूकर जलने लगा। यह नजारा देख घर परिवार में कोहराम मच गया। शोर शराबा सुन मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। मोहल्ले के लोगों ने नलकूप चलाकर जैसे तैसे अगजनी की घटना पर काबू पाया। बताया गया है इस आगजनी की घटना में घरेलू सामान रजाई, गद्दा, बिस्तर, कपड़े, गेहूं, भूसा व अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनीत कुमार यादव ने सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। उन्होंने बताया आगजनी की घटना में हजारों का नुकसान हो गया। फिलहाल पीडि़त गरीब परिवार से है और मेहनत मजदूरी के जरिए घर परिवार का पालन पोषण करता है। इस आगजनी की घटना के बाद पीडि़त परिवार को मायूस देखा गया। घर परिवार की महिलाओं का कहना था कि मेहनत मजदूरी के जरिए जो भी एकत्रित किया था सब जलकर खाक हो गया। माचार लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी, कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *