मेडिकल कालेज में पोस्टर व वाद विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दसवीं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेद महाविद्यालय के सभागार में पोस्टर एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में कुल 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें 2023 बैच के ऋतिक व उसकी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान 2022 बैच की प्रियांशी तथा तृतीय स्थान पर 2021 बैच की सृष्टि रही। पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन डॉ0 अरुण कुमार पांडे, डॉ0 समर्पिता एवं डॉ0 उदय की निगरानी में हुआ। जज की भूमिका डॉ0 नीतू श्री, डॉ0 शीलू गुप्ता एवं डॉ0 निरंजन एस ने निभाई। वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन डॉ0 ज्ञानेंद्र एवं डॉ0 कविता शर्मा की निगरानी में किया गया। कुल 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निधि एवं सुमेरा ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान पर रिया, श्रेया एवं आदर्श रहे। अनुपम व श्रद्धा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में जज की भूमिका डॉ0 जितेंद्र, डॉ0 राजगोपाल एवं डॉ0 रतीश ने निभाई। पोस्टर प्रतियोगिता आहार, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या विषय पर थी, जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता जीवन शैली से जुड़ी बीमारियां एवं आयुर्वेद विषय पर थी। संचालन राहुल एवं अनिकेत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *