फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एस.डी.सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में चरक संहिता की जयंती मनायी गयी। आयुर्वेद संहिता एवं सिद्धान्त विभाग में स्थापित महर्षि चरक की प्रतिमा का विधिवत पूजन किया गया एवं कालेज के सभागार में चरक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने मनमोहक पोस्टर बनाकर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। जिसमें प्रथम पुरस्कार 2020 बैच की शाम्भवी कुमारी, द्वितीय 2023 बैच की सुभद्रा देवनाथ, तृतीय 2023 बैच के ब्योम सिंह ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार पाण्डेय ने किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ0 अंजना दीक्षित ने की। पोस्टर प्रतियोगिता के जज डॉ0 सुनील कुमार गुप्ता डॉ0 शीलू गुप्ता रहे। आयोजनकर्ता डॉ0 मुकेश कुमार विश्वकर्मा तथा
चरस संहिता की जयंती पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता
