Headlines

पृथ्वी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला गंगा समिति के तत्वाधान में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सनबीम पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में हुआ। पेंटिंग, स्पीच के माध्यम से पर्यावरण बचाने के लिए संदेश दिया गया। जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल के निर्देशन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण एवं पृथ्वी की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। कई बच्चों के द्वारा स्पीच के माध्यम से अपने पर्यावरण अपनी पृथ्वी को बचाने के लिए भी संदेश दिया गया। निहारिका पटेल ने कहा कि हम सभी इस पृथ्वी पर निवास करते हैं। हम सभी का कर्तव्य है कि अपने पृथ्वी अपने पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास करें। वर्तमान समय में आधुनिकता के चलते पर्यावरण की अनदेखी की जा रही है, जिसका उदाहरण है कि वर्तमान समय में पर्यावरण अनियंत्रित हो चुका है, गर्मी अधिक मात्रा में हो रही है, बारिश भी बिना मौसम में हो रही है जिसके फल स्वरुप बहुत नुकसान भी हो रहा है। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। इस वर्ष की थीम है हमारी शक्ति हमारा ग्रह है। यानी की हमारे प्रयास से हमारी शक्तियों से हम अपने धरती अपने पर्यावरण को बचा सकते हैं। जिससे हमारी पृथ्वी सुरक्षित रहेगी। छोटे-छोटे प्रयास के माध्यम से हम अपने पर्यावरण को बचाने के लिए कई कार्य कर सकते हैं। इस अवसर पर नमामि गंगे के गंगा योद्धा सुमित कुमार, वन विभाग से प्रतिभा आर्या उपस्थिति रही। इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्रों को अपने पर्यावरण बचाने के लिए शपथ दिलाई गई एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *