फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने लालगेट कादरीगेट मार्ग पर लगे भगवान श्रीराम के पोस्टर का दुरुपयोग होने पर विरोध किया है। लालगेट स्थित ट्रांसफार्मर के नीचे भगवान श्रीराम का पोस्टर लगाकर सूचना लिखी गई कि यहां पर कूड़ा न डाले। इससे भगवान के फोटो का गलत दुरुपयोग किया जा रहा है। हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने इस पर नाराजगी जतायी। पुलिस ने कार्यवाही की चेतावनी दी तो तुरन्त तत्काल प्रभाव से भगवान श्रीराम का फोटो वाला पोस्टर हटाया गया। हिन्दू महासभा के सानू अरोड़ा व दीपक शर्मा ने लालगेट पहुंचकर पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। विरोध को देखते हुए पोस्टर को तत्काल से हटवाया गया।

