सातनपुर मण्डी में आलू आढ़तियों ने पूजन कर बांटा मिष्ठान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सातनपुर मंडी में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मंडी के व्यापारी, आढ़तियों ने श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करके धूमधाम से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया। सातनपुर मण्डी में अध्यक्ष सुधीर वर्मा व परशुराम वर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। साथ ही मिष्ठान वितरण कर जय श्रीराम के नारे लगाये गये। इस मौके पर ओमप्रकाश सेतिया, राकेश राजपूत, प्रदीप दीक्षित, दीपू कटियार, र्दुविजय सिंह यादव, विमल कटियार, सतीश राजपूत, बेचेलाल वर्मा, सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, आनन्द सिंह राजपूत, विश्राम सिंह, अरविन्द राजपूत, मलिखान सिंह, गौरव गंगवार, हरिश्चंद्र राजपूत, गिरंद सिंह शाक्य, सुभाष कटियार, अमरदीप शाक्य, राजू सिंह, अरविन्द शाक्य, हरिनारायन यादव, मलिखान सिंह यादव, धीरेन्द्र कुमार, देवकीनन्दन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *